भाटापारा की बेटी श्रेया वर्मा ने रचा इतिहास
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
भाटापारा - शहर की होनहार बेटी श्रेया वर्मा ने CSIR-UGC-NET जून 2025 परीक्षा में लाइफ साइंस विषय में 99 परसेंटाइल हासिल कर अनारक्षित वर्ग में अखिल भारतीय 17वां स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि ना केवल भाटापारा नगर बल्कि संपूर्ण जिला बलौदाबाजार और छत्तीसगढ़ राज्य के लिये गर्व का क्षण है। बताते चलें कि 16 नवंबर 1998 को जन्मीं श्रेया वर्मा सेवानिवृत्त प्रधान पाठक स्व. वीरेन्द्र कुमार वर्मा एवं शिक्षिका स्व. उषा वर्मा की पौत्री तथा शिक्षक अभिषेक वर्मा एवं अंजली वर्मा की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वेन्डी पब्लिक स्कूल एवं मॉडर्न इंग्लिश मिडियम स्कूल भाटापारा से प्राप्त की। हाईस्कूल (सीबीएसई) में उन्होंने 9 CGPA हासिल किया , जबकि हायर सेकेंडरी (सीबीएसई अम्बुजा विद्यापीठ खान) में 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। स्नातक स्तर पर श्रेया ने पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर से बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में 80 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। इसके अलावा IIT-JAM (BT) परीक्षा में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 117वीं रैंक प्राप्त की। स्नातकोत्तर शिक्षा के लिये उन्होंने NIT राउरकेला से M.Sc. लाइफ साइंस में 8.4 CGPA हासिल किया। वर्तमान में श्रेया वर्मा राजस्थान के उदयपुर स्थित एम.के. जैन कोचिंग में वरिष्ठ व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं , जहां वे NEET-JEE के विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र सिखा रही हैं। इस शानदार सफलता पर श्रेया के माता-पिता , भाई ओम वर्मा , बुआ-फूफा , नानी , मामा-मामी , मौसी-मौसा , चाचा-चाची सहित पूरे परिवार ने अपार हर्ष व्यक्त किया। परिवार ने श्रेया के सभी गुरुजनों एवं आशीर्वाद देने वाले सभी शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञता जतायी है। कु. श्रेया वर्मा की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत , अनुशासन और सपनों को पूरा करने की लगन से हर लक्ष्य संभव है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.