सिमगा जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से की मुलाकात, हरिनभट्ठा में आमंत्रण।
सिमगा जनपद पंचायत सभापति चन्द्र प्रकाश टोंडे सहित क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने आज रायपुर गुरु दरबार पहुंचकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया
साथ ही आगामी 21 सितंबर को ग्राम पंचायत हरिनभट्ठा में सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनपद पंचायत सभापति चन्द्र प्रकाश टोंडे के जन्मदिन कार्यक्रम में आमंत्रण दिया गया जहां गुरु खुशवंत साहेब ने आमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रम में शामिल होने सहमति दी है।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने जिला पंचायत सभापति सौरभ गुरु से भी मुलाकात की। जनपद क्षेत्र के सरपंच, पंच सहित सामाजिक लोग उपस्थित थे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.