जिला सिवनी मध्यप्रदेश
एसडीओपी श्री अपूर्व भलावी ने कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं से किया संवाद
सी एन आई न्यूज सिवनी /लखनादौन जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत आज कन्या शिक्षा परिसर, लखनादौन में विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी लखनादौन श्री अपूर्व भलावी मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथि का अभिनंदन किया। छात्राओं ने पुलिस सेवा, करियर विकल्प एवं जीवन मूल्यों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर श्री भलावी ने सहज एवं प्रेरणादायी ढंग से देते हुए अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने पुलिस सेवा के विभिन्न कैडरों की जानकारी दी और कठिनाइयों से न घबराकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
संवाद के दौरान छात्राओं ने वर्दी पहनने के अनुभव, पुलिस सेवा चुनने की प्रेरणा और इसमें आने वाली चुनौतियों से जुड़े प्रश्न भी किए। सभी सवालों के जवाब श्री भलावी ने सरल भाषा और जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से दिए।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने स्वयं द्वारा तैयार प्रशंसा पत्र भेंट कर अतिथि का सम्मान किया। छात्राओं ने बताया कि सक्षम कार्यक्रम से उनकी सोच और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आया है। इस अवसर पर सक्षम जिला प्रबंधक गौतम कुमार, ब्लॉक प्रबंधक नेत्रपाल कटरे, कन्या शिक्षा परिसर का स्टाफ एवं सभी छात्राएँ उपस्थित रहीं।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.