Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 12, 2025

मादक पदार्थ चिट्टा तस्कर गैंग के छह आरोपी जेल दाखिल

 मादक पदार्थ चिट्टा तस्कर गैंग के छह आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) बिक्री हेतु ग्राहक तलाशने के छह आरोपियों को एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्यवाही से थाना मोहन नगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु प्रतिबद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा  "ऑपरेशन विश्वास" अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नशे का कारोबार करने वालों के संबंध में थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ व्यक्ति कार क्रमांक सीजी 07 सीएस 7776 मे सवार होकर मादक पदार्थ चिट्टा बेचने हेतु ग्राहक की तलाश में थाना मोहन नगर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर थाना मोहन नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान धमधा रोड सब्जी मंडी के पास मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार संदिग्ध वाहन को रोक कर एवं व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर अपना नाम उज्जवल सिंह उर्फ गोलू , मोन्टी अरोरा , रजत पाण्डेय ,  राहुल सिंह , लोकेश कुमार ओगरे , जगतार सिंह बताये।‌ जिसकी तलाशी लेने पर पास रखे लाल बैग से 246 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया , चिट्टा के संबंध में पूछताछ करने आरोपीगणों द्वारा गोल मोल जवाब देने पर चिट्टा के संबंध मे पेपर प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया। आरोपियों द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। आरोपीगणो का कृत्य एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना मोहन नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 460/2028 धारा 21 (ख) , 27 क एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से चार पहिया वाहन एवं नगदी रकम 1.25 लाख रुपये को जप्त करते हुये चि‌ट्टा बेचने के बड़े तस्कर गिरोह के सप्लाई चैन को ध्वस्त किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपीगण -


उज्जवल सिंह उर्फ गोलू उम्र 32 वर्ष जामुल , मोन्टी अरोरा उम्र 32 वर्ष हाउसिंग बोर्ड भिलाई , रजत पाण्डेय उम्र 27 वर्ष सुपेला , राहुल सिंह उम्र 32 वर्ष हाउसिंग बोर्ड भिलाई ,  लोकेश कुमार ओगरे उम्र 26 वर्ष भिलाई 03 और जगतार सिंह उम्र 36 वर्ष खुर्सीपार भिलाई (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad