सांसद खेल महोत्सव 2025 में ग्राम बनसांकरा के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
सिमगा जोन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 में क्षेत्र के अनेक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम बनसांकरा के विद्यार्थियों ने भी पूरे जोश और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
खो-खो में ग्राम बनसांकरा की लड़की और लड़का दोनों टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्सी कूद प्रतियोगिता में भी दोनों टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कियों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव का नाम गौरवान्वित किया।
बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए ग्राम के सरपंच श्री राहुल सिंह ठाकुर, स्कूल प्राचार्य श्री रामकुमार ध्रुव, शिक्षक विनोद यादव, राजू निर्मलकर एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सांसद खेल महोत्सव विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा और ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.