Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 12, 2025

सिमगा नगर में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर निकली शहीदी यात्रा का भव्य स्वागत

 सिमगा नगर में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर निकली शहीदी यात्रा का भव्य स्वागत



आज सिमगा नगर में सिख धर्म के नौवें गुरु धन धन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सिख समाज द्वारा भव्य शहीदी यात्रा निकाली गई। सिमगा नगर में सिख समाज एवं नगरवासियों ने इस यात्रा का खालसाई शान और श्रद्धा के साथ स्वागत किया।


युवा सिख संगठन द्वारा बनसांकरा से मोटरसाइकिल रैली के साथ यात्रा प्रारंभ की गई, जो गुरुद्वारा नानक दरबार पहुंची। वहां पंज प्यारों की उपस्थिति में अरदास की गई और प्रसाद वितरण के उपरांत नाश्ते का लंगर लगाया गया।


इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री शैली भाटिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु तेग बहादुर जी सिख धर्म के ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत न केवल सिख समुदाय बल्कि पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जब मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था, तब गुरु तेग बहादुर जी ने “सबका धर्म बचाने के लिए अपना शीश दे दिया, पर सिर नहीं झुकाया।”


शैली भाटिया ने आगे कहा कि आज के युग में गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं पहले से अधिक प्रासंगिक हैं — धर्म की रक्षा, मानवता की सेवा, और समानता का संदेश हर इंसान के जीवन का मार्गदर्शन करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित संगत से गुरु के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया और कहा कि ऐसी यात्राएँ समाज में एकता, भाईचारे और मानवता का संदेश फैलाती हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से 

अमरजीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हरदीप सिंह, प्रितपाल सिंह, सन्नी भाटिया, गगन भाटिया, रिंकू भाटिया, गुरमीत सिंह, कुलवंत मान, जंगबहादुर भाटिया, मंजीत भाटिया, बिट्टू भाटिया, गोगजी भाटिया, काकू भाटिया, रवि भाटिया, माया सलूजा, करन भाटिया, सोनू सलूजा, मनीष सलूजा, जयदीप भाटिया, जश्नदीप भाटिया, राज भाटिया, अंकुश भाटिया, दशरथ चंद्राकर, किशन एडवानी, कन्हैया पंजवानी, विजय एडवानी, गगन तिवारी, सतीश देवांगन, श्लोक भाटिया, अरशन भाटिया, असवीर भाटिया, अबीर भाटिया, परमजीत कौर, हरदीप कौर, जसबीर कौर, तजिंदर कौर, हरविंदर कौर, रविंदर कौर, रजिंदर कौर, डिंपी भाटिया, डिंपल भाटिया, मिन्नी भाटिया, मंदीप भाटिया, रीटा भाटिया, रीत कौर, बबल भाटिया, प्रीत भाटिया, रज्जी भाटिया, मंजीत मान, अमन मान, ममता सलूजा, सिमरन सलूजा, श्वेता सलूजा, शिल्पी भाटिया, जिंदर भाटिया, सिमरन भाटिया, खुशी भाटिया, रतन भाटिया, अरशीन, असरीत, प्रभगुन, मनरूप कौर, नवरीत, सुखरीत कौर, अक्षदीप मान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरा नगर “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” एवं "हिंद दी चादर गुरु तेग बहादुर"के जयकारों से गूंज उठा और नगर का वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक और श्रद्धामय बना रहा।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad