Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 17, 2025

तंबाकू नियंत्रण के लिए प्रशासन की सख्ती, पिपरिया में 24 चालान, लोगों को दी गई समझाइश

 तंबाकू नियंत्रण के लिए प्रशासन की सख्ती, पिपरिया में 24 चालान, लोगों को दी गई समझाइश



    कवर्धा, 17 अक्टूबर 2025। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा तंबाकू सेवन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तूरे एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी के मार्गदर्शन में “तंबाकू मुक्त युवा अभियान दृ ज्थ्ल् 3.0“ के तहत विकासखंड कवर्धा अंतर्गत पिपरिया क्षेत्र में विशेष जांच अभियान संचालित किया गया।

      अभियान के दौरान कोटपा 2003 के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र की पान दुकानों, थोक किराना दुकानों व अन्य तंबाकू विक्रय केंद्रों की जांच की गई। इस दौरान धारा 4 (सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध) एवं धारा 6 का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 24 चालान काटे गए। जांच टीम ने तंबाकू विक्रेताओं एवं उपभोक्ताओं को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा कोटपा नियमों का पालन करने के लिए समझाइश दी। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कोटपा 2003 के नियमों से संबंधित पंपलेट्स एवं जनजागरूकता सामग्री भी वितरित की गई।

      इस अवसर पर डॉ. रोशनी पटेल ने बताया कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। हमारा लक्ष्य जिले को पूर्णतः तंबाकू मुक्त बनाना है। अभियान दल का नेतृत्व डॉ. रोशनी पटेल (जिला नोडल अधिकारी, एंटीसीपी) एवं डॉ. योगेश पैकरा (दंत चिकित्सक, पिपरिया) ने किया। संयुक्त टीम में श्रम विभाग, पुलिस विभाग, जनपद पंचायत पिपरिया एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे इस प्रकार के निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रखें और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सतत प्रचार-प्रसार करें।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad