Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 20, 2025

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग, विष्णु के दिया, कार्यक्रम में मनाई दिपावली -शिक्षा, संस्कृति और आनंद का संगम ।

 शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग, विष्णु के दिया, कार्यक्रम में मनाई दिपावली -शिक्षा, संस्कृति  और आनंद का संगम ।        




      सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।  

छ.ग.प्रदेश-दीपावली के पावन अवसर पर आज दुर्ग के शक्तिनगर स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में “विष्णु के दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों के साथ दीप जलाकर और फटाके फोड़कर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आयोजित इस अनूठे आयोजन में मंत्री श्री यादव ने बच्चों संग दीपोत्सव मनाकर शिक्षा और संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।


मंत्री श्री यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का यह पर्व ज्ञान, प्रकाश और संस्कृति का प्रतीक है। जिस प्रकार दीप अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार शिक्षा जीवन से अज्ञान का अंधकार मिटाती है। उन्होंने “स्कूल आ पढ़े बर, जिनगी ल गढ़े बर” थीम के तहत बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए नियमित अध्ययन करने की प्रेरणा दी। मंत्री श्री यादव ने कहा कि विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलन का उद्देश्य यह संदेश देना है कि हर कक्षा, हर मन और हर घर में शिक्षा का उजाला फैले। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने “ज्ञान ही सच्चा प्रकाश है” के संकल्प को दोहराया।


शाम 5 बजे से शुरू हुए “विष्णु के दिया” कार्यक्रम में बच्चों ने सुवा नृत्य और दीपावली गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। अंत में जब शिक्षा मंत्री ने बच्चों को उपहार वितरित किए, तो विद्यालय परिसर उल्लास और आनंद से गूंज उठा। दीपों की रोशनी से जगमगाता विद्यालय परिसर विकसित छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत कर रहा था।


कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य श्री देवनारायण चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, श्री कमलेश फेकर, पार्षद श्री कांशीराम कोसरे, श्रीमती सुरुचि उमरे, श्रीमती अंजु तिवारी, डीईओ श्री अरविंद मिश्रा, शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी अभिभावक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad