राजधानी रायपुर में खूब फूटे पटाखे, मिठाई की दुकानों में लगी लंबी कतार ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- दीपावली के मुख्य पर्व महालक्ष्मी पूजन के अवसर पर राजधानी रायपुर रोशनी से जगमगाई ।मंदिरों, घरों और बाजारों में दीपों की लौ से ऐसा नजारा बना मानो धरती पर तारों की बरसात हो गई हो।
शहरवासियों ने श्रृद्धा और उत्साह के साथ मां लक्ष्मी, गणेश व कुबेर का पूजन कर आशीर्वाद लिया ,बच्चों में फटाखे फोड़ने का उत्साह नजर आया, मिठाई दुकानों में लोगों कि लंबी कतार देखने में आई,खासतोर पर पेडा़,बर्फी, रसगुल्ला और काजूकतली कि मांग सबसे अधिक रही।
पुलिस प्रशासन द्वारा शहर भर में विशेष इंतजाम किए थे,प्रशासन द्वारा भी किसी प्रकार की दुर्घटना के लिए सतर्कता बरतने का शहरवासियों से अपील की गई है ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.