Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 12, 2025

बल्ली एवं पत्थर से वार कर हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

 बल्ली एवं पत्थर से वार कर हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - शराब और सिगरेट की बात को लेकर हुये विवाद पर आवेश में आकर बल्ली से सिर में वार कर एवं पत्थर को सिर में पटक कर हत्या करने के एक अपचारी बालक सहित तीन आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल और अपचारी बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। 

                                                                   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 11 अक्टूबर को प्रार्थी भरत यादव पिता शिव प्रसाद यादव उम्र 28 वर्ष निवासी शिव पारा विजय दाल मील के पीछे वार्ड नं. 33 दुर्ग ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का भाई अनिल यादव दिनांक 10 अक्टूबर की रात्रि लगभग ग्यारह बजे अपनी स्कूटी में घर से बिना बताये निकला था , जो रात्रि घर नहीं आया। दूसरे दिन 11 अक्टूबर के सुबह लगभग आठ बजे पंचशील नगर बिजली ऑफिस के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव का पड़े होने और काले कलर की एक्टीवा खड़ी होने की सूचना मिली। वहां जाकर देखा तो उक्त पड़ा हुआ शव प्रार्थी के बड़े भाई अनिल यादव का था , उसके सिर पर गहरी चोट थी। मृतक अनिल यादव को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मार कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या किया गया है। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 490/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित कर रवाना किया गया। आरोपी पतासाजी क्रम में क्षेत्र में लगे आसपास सीसीटीव्ही फूटेज को चेक किया जाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर तीन संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पृथक - पृथक पूछताछ किया गया। उन्होंने अपने कथन में शराब और सिगरेट पीने की बात को लेकर आवेश में आकर मृतक से वाद - विवाद कर हत्या करने की नियत से पास में पड़े पत्थर एवं बल्ली से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर मृत्यु कारित करना तथा मृतक को मृत अवस्था में छोड़कर वहां से भाग जाना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त आलाजरब को घटनास्थल से समक्ष गवाहों के जप्त किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने सए सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल और अपचारी बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में उनि प्रताप सिंह ठाकुर , सउनि रामकृष्ण तिवारी , प्रधान आरक्षक आबिद खान , अजय विश्वकर्मा , आरक्षक केशव कुमार , विकास तिवारी , प्रशांत पाटनकर , कमलकांत अंगूरे और सुरेश जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपीगण -


साहिल टंडन उर्फ भोको निवासी पंचशील नगर दुर्ग और भुवन साहू उम्र 18 वर्ष दोनो निवासी पंचशील नगर दुर्ग एवं विधि से संघर्षरत बालक।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad