राजनांदगांव
संघ शताब्दी वर्ष तुमडीबोड़ मंडल में पथ संचलन, मातृशक्ति ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तुमडीबोड़ मंडल द्वारा संघ शताब्दी वर्ष निमित्त विजयादशमी उत्सव पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तुमडीबोड़ मंडल एवं अन्य आसपास के ग्रामीण अंचल के स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन किया गया। साथ ही राष्ट्र सेवा के लिए समाज में कार्य करने वाले कार्यकर्ता बंधुगण एवं वरिष्ठगण भी शामिल हुए। माताओं ने पथ संचलन का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।
संघ शताब्दी वर्ष में लगातार समाज के बीच में जाकर राष्ट्र सेवा के लिए सभी जनमानस को प्रेरित कर रहे है। इसी कड़ी में तुमडीबोड़ मंडल में भी पथ संचलन का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें स्वयंसेवकों ने सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ कर गांव भ्रमण कर मंचीय कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री जितेन्द्र शर्मा जी विभाग प्राचरक के ऊर्जास्रोत उद्बोधन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। साथ ही मुख्य अतिथि विद्या विलास जी और खण्ड सरसंघचालक दिग्विजय साडिल्य एवं नीलू साहू मंडल कार्यवाहक, जितेन्द्र सिन्हा खंड किसान कार्य ,आमरौतन ग्राम पटेल,जागेश्वर यादव , झानेंद्र श्रीवास,टीकम पटेल, जितेन्द्र सिन्हा (मिडिया)गणेश्वर सिन्हा, सागर वर्मा,फागव यादव, टेकाराम सिन्हा, बिष्णु साहू, लालचंद सिन्हा,परमेश्वर कंवर, कान्हा यादव गोकुल सिन्हा,हेमु साहु , सुखदेव सिन्हा,हेमु सिन्हा डॉ मनोज साहु श्री मति निर्मला सिन्हा श्री मति तरुण साहु ग्राम के वरिष्ठ नागरिक आसपास के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.