छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री के दामाद व छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक टी. एस. सिंह कंवर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
तिल्दा-नेवरा छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री के दामाद टी. एस. सिंह कंवर एवं छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के सरंक्षक का जन्मदिन सासाहोली तिल्दा रेस्ट हाउस में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ साझा की गईं।
टी. एस. सिंह कंवर ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह और प्रेम ही उनकी असली पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन के विकास और प्रदेश की प्रगति के लिए समर्पित रहेंगे। जन्मदिन के मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वातावरण उत्साह और उमंग से भरा रहा। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व जिलाअध्यक्ष शैलेश सिंह राजपुत , जिला सचिव चन्द्र शेखर यदु ,जिला मिडिया प्रभारी अजय नेताम , ब्लॉक अध्यक्ष हरि मारकण्डेय , महा सचिव सौरभ यादव सदस्य गोवर्धन साहू एवं अन्य पत्रकारो की उपस्थिती थी
CNI News तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.