दीपावली बाजार में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर पुलिस की सख्ती, चालान कार्यवाही तेज ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- सावधान अगर आप दीपावली खरीदी पर बाजार जा रहे हैं तो अपनी दुपहिया या चारपहिया वाहन नो पार्किंग एरिया में खडी़ करने की गलती ना करे । जैसे -जैसे दीपावली त्यौहार नजदीक आ रहा है शहर के प्रमुख बाजारों में खरीददारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है ।इसी बीच कई स्थानों में दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें फैलाने और ग्राहकों द्वारा अवैध रूप वाहन पार्क करने से यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी थी। पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाते हुए मालवीय रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की और नो पार्किंग में खड़े दुपहिया वाहनों पर चालान किया ।पुलिस द्वारा वाहनों को हटवाकर मार्ग को सुगम बनाया। पुलिस अधिकारीयों ने बताया की दिपावली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि लोगों को सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था मिल सके ।उन्होंने दुकानदारों से अपील कि वे अपने दुकानों कि सीमाओं का उलंघन न करें। और खरीदी में निकले नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग कर चालान से बचे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.