राजनांदगांव
शास प्राथमिक शाला नांदिया कु संकुल चारभांठा विकासखंड छुरिया 14/11/2025दिन शुक्रवार को FLN मेला का आयोजन किया गया।
राजनांदगांव जिला छुरिया विकासखंड इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती और भारत माता की पूजा अर्चना कर माताजी को माल्यार्पण किया गया खीर पूड़ी बड़ा का भोग लगाकर FLN room का उदघाटन किया गया।
शाला के प्रधान पाठक श्रीमती चम्पा बोरकर एवं शिक्षिका हेमलता साहू के द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथियों के द्वारा सभी स्टॉल हिंदी के तीन, गणित के चार, अंग्रेजी के तीन, बाल वाड़ी के एक स्टॉल का अवलोकन किया गया। सेल्फी भी लिया गया। FLN मेला में अभिमत दिया गया। अतिथियों के द्वारा उद्बोधन दिए गए। अंत में स्वल्पाहार खीर पूड़ी बड़ा का भी आनंद लिया गया। आज शाला में न्योतभोजन संपूर्ण भोजन श्रीमती सरोज सिवारे मैडम जी के द्वारा अपने बेटे के जन्मदिन पर शाला और आंगनबाड़ी के सभी बच्चों को खिलाया गया। शाला परिवार की ओर से उनको सहृदय धन्यवाद देते हैं।
आज के कार्यक्रम में सीएसी श्री आनंद कुमार खंडेलवाल सर जी ,Smc अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर पटेल एवं सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच श्री सुरेश कुमार रावटे , ग्राम पटेल श्री गणेश राम पटेल, सदस्य श्री ज्ञान सिंह ठाकुर,श्री दिनेश कुमार पटेल, श्री तिलक राम पटेल,श्री सतकुमार पटेल ,श्री सिया राम पटेल श्री खिलावन भंडारी, श्री शामसाय पटेल श्री ईश्वर पटेल श्रीमती कांति बाई, श्रीमती राधा बाई डोंगरे,श्रीमती रीना पटेल,श्रीमती दुलेश्वरी, श्रीमती सुमित्रा भंडारी ,श्रीमती मीना पटेल ,श्रीमती उर्वशी पटेल सहित अन्य ग्रामीण एवं पालक गण आज के कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रधान पाठक एवं शाला परिवार
शास प्राथमिक शाला नांदिया कु
आप सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.