Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 10, 2025

गांजा सप्लाई करने के तीन फरार आरोपी जेल दाखिल

 गांजा सप्लाई करने के तीन फरार आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - पिकअप वाहन में सब्जी के आड़ में लगभग दो क्विंटल गांजे की सप्लाई करते एक वर्ष से फरार चल रहे तीन आरोपियों को थाना भिलाई नगर पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत वर्ष 08 फरवरी 2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ था कि एक पिकअप वाहन में कुछ व्यक्ति गाड़ी के अंदर सब्जी के नीचे अवैध मादक पदार्थ गांजा को उतई तरफ से परिवहन करते हुये सेक्टर 7 की ओर आ रहे थे। मुखबिर के बताये अनुसार सेक्टर 7 सड़क 24 के पास पहुंचकर घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक ओडी 14 / व्ही 4975 मिला , जिसका चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। दूसरे दिन 09 फरवरी को पिकअप वाहन के चालक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर साक्षियों की उपस्थिति में सब्जी से भरे पिकअप वाहन में सात नग सफेद रंग की बोरी के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा एक क्विंटल 70 किलो 500 ग्राम जप्त किया गया और आरोपियों की पता तलाश किया जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के विरुद्ध छेड़े गये अभियान में पूर्व लम्बित मामले को गंभीरता से लेते हुये टीम गठित कर जांच किया गया। जांच के दौरान पिकअप वाहन के मालिक राजीब कुमार नायक से पूछताछ किये जाने पर उसके द्वारा अपने दो साथी बुलू प्रधान और अनुज प्रधान के साथ मिलकर गांजा तस्करी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के द्वारा कृत्य अपराध पर पूर्व में कायम 20(ख ) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये थाना भिलाई नगर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भिलाई नगर जितेंद्र वर्मा , सहायक उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर , प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह , आरक्षक शहबाज खान , त्रिलोक भाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपीगण -


बुलू प्रधान उम्र 30 वर्ष सरायपाली उड़ीसा , अनुज प्रधान 35 वर्ष मुनमुंडा उड़ीसा और राजीब कुमार नायक 41 वर्ष राउरकेला उड़ीसा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad