Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 10, 2025

प्रधान पाठक के जन्मदिवस पर ललितपुर में नेवता भोज का आयोजन

 प्रधान पाठक  के जन्मदिवस पर ललितपुर में नेवता भोज का आयोजन



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा में संकुल समन्वयक  डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन से प्रधान पाठक गफ्फार  खान  का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम  के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रधान पाठक  के विद्यालय पहुंचते ही सभी छात्रों ने  मिलकर पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिवस  की बधाई दिए।  प्रधान पाठक ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिए ।आज के जन्मदिवस  समारोह में प्रधान मंत्री पोषण योजना अंतर्गत नेवता भोज का आयोजन आंशिक रूप से  किया गया। नेवता भोज में   जलेबी,अमरूद,चाकलेट, मिक्चर,बिस्किट ,मूंगफली वितरित किया गया । नेवता भोज का आनंद  सभी बच्चों ने लिया। नेवता भोज देने के लिए प्रधान पाठक गफ्फार खान  शाला प्रबंधन समिति के सदस्यो ने धन्यवाद दिया।।इस नेवता भोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे  ने कहा कि प्रधान पाठक गफ्फार खान को जन्मदिवस कि शुभकामनाएं देते हुए नेवता भोज  के आयोजन से   सामाजिक  सहभागिता की भावना बढ़ती है।      शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरूलाल  ने कहा कि  नेवता भोज कार्यक्रम से  बच्चे खुशी खुशी विद्यालय आ रहे है    ग्राम पंचायत बनडबरी  के सरपंच महोदया नोनी बाई ने कहा कि नेवता  भोज बच्चो के  शारिरिक और मानसिक विकास में सहायक  सिद्ध  हो रहा है।  आज के कार्यक्रम  में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरू लाल, उपाध्यक्ष खेमकुमारी , कांतिबाई , पिरीतबाई,किरण, इतवारिन,  ओमप्रकाश,इंदु, रामेश्वरी,महेतरीन, बुधियारीन,भगवती,आंगनबाड़ी सहायिका गायत्री,आदि उपस्थित थे।

      नेवता भोज के इस आयोजन पर बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे,, विकास खण्ड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव , सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, जमदरहा नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी,  जमदरहा संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे  ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad