Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 14, 2025

महालक्ष्मी पूजा में सरायपाली पहुंचाकर शुभकामना दिये जिला पंचायत सदस्य मोक्षा प्रधान

 महालक्ष्मी पूजा में सरायपाली पहुंचाकर शुभकामना दिये जिला पंचायत सदस्य मोक्षा प्रधान



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


ग्राम सरायपाली माँ महालक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर एकता लक्ष्मी समिति, स्कूल पारा एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कीर्तन धारा कार्यक्रम का शुभारंभ पूरे धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान विशेष अतिथि के रूप में पहुँचे। उनके स्वागत में ग्रामवासियों ने परंपरागत तरीके से वंदन-आदान प्रदान किया।


अतिथि के आगमन से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल और भी प्रगाढ़ हो गया। मोक्ष कुमार प्रधान ने सबसे पहले माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और ग्रामवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान नहीं करते, बल्कि गाँव में सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत बनाते हैं।


उन्होंने समिति एवं ग्रामीणों द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले इस भक्ति कार्यक्रम की विशेष सराहना की और कहा कि इन आयोजनों से आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का अवसर मिलता है।


कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन प्रस्तुत करने पहुंचे विभिन्न गांवों के आमंत्रित कलाकारों ने अपनी मधुर वाणी और भक्ति रस से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनमें प्रमुख रूप से सुरेंद्री जाल (तामीमुंडा)सुनीता पटेल (भांटीगांव) डोलामणि महाराणा (तिकरपाली)चंदन महाकुर (नागपाली) विश्वामित्र पाण्डे (नागपाली)इन कलाकारों ने पारंपारिक गीत, स्तुति एवं भजन प्रस्तुत कर समूचे वातावरण को भक्ति-रस से भर दिया। शाम से देर रात तक चले भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता महालक्ष्मी की महिमा का गुणगान करते रहे।


समिति के सदस्यों एवं आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के लिए आने वाले वर्षों में भी इसी तरह के दिव्य आयोजन निरंतर जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad