सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
रॉयल फाइटर के बच्जों ने, महासमुंद जिले के कराटे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय पदक जीतकर बढ़ाया गौरव"
विगत 9 से 10 नवम्बर 2025 को हॉटल रॉयल किंस टावर पूरी ओड़िशा में आयोजित ओपन नेशनल कराटे चेम्पियनशिप 2025 का आयोजन ओड़िशा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया जिसमें जिले के आदित्य प्रधान, आभास प्रधान, राजवीर साहू, मोक्ष माही साहू , शौर्य पटेल ने छत्तीसगढ़ राज्य टीम के साथ प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाए, आयोजन में दिल्ली से किरण मैडम, आसाम से संजीव बोरा, पश्चिम बंगाल से सन्तोष स्वर्णकार, महाराष्ट्र से सचिन सिंगोड़े, छत्तीसगढ़ से रूखमणी रानू, श्रीजेता बाजपेयी, पंकज दास, वंशिका चौहान,झारखंड अमित सिंह उड़ीसा से आलेख छत्तर, विवेकानंद बेहरा, मोरी नायडू, लक्ष्यपति पाश्यात्य की लगभग 300 महिला पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिए उक्ताशय की जानकारी कराटे वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष पंकज दास ने दिए*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.