मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु बसना मंडल का गाँव–गाँव संपर्क भाजपा मंडल अध्यक्ष - नरेंद्र यादव
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
आज दिनांक 15/11/2025 को *बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव जी* के नेतृत्व में शक्ति केंद्र बाराडोली, पड़कीपाली, सकरी तथा सिंघनपुर में विशेष जनजागरण अभियान आयोजित किया गया। *4 शक्ति केन्द्र में बैठक* सम्पन्न।
इस अभियान के अंतर्गत श्री यादव ने बी.एल.ओ. और बी.एल.ए.-2 साथियों के साथ मिलकर ग्रामीणों को विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) प्रक्रिया की आवश्यकता, उद्देश्य और लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का सही और अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है।
उन्होंने बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ए.-2 को निर्देशित किया कि वे गांव-गांव जाकर नाम जोड़ने, सुधार करने, दस्तावेज सत्यापन और नए मतदाताओं के पंजीयन की प्रक्रिया को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न करें।
चारों शक्ति केंद्रों में ग्रामीणों ने इस अभियान का स्वागत किया और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बसना भाजपा मंडल द्वारा चलाया गया यह जागरूकता अभियान मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं लोकतांत्रिक सहभागिता को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ। मुख्य रूप से महामंत्री सरोज पटेल जी, उपाध्यक्ष भरत चौधरी जी,कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी जी, मंडल मंत्री अरुण स्वणकार जी, टीकाराम कश्यप जी, मंडल मंत्री नरेश चौधरी जी, सोसायटी अध्यक्ष खिरसागर साव जी, जनपद सदस्य श्रीमती मधू खुटे जी,सोसायटी अध्यक्ष रामलाल बढ़ाई जी, लव कुमार पटेल जी, लाहाराम कर्स जी, बूथ अध्यक्ष राजेश पटेल जी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.