आज कुटरा में मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन सम्पन्न
मेडिकल कॉलेज न्यूज़ जांजगीर :- कुटरा में संभावित मेडिकल कॉलेज लगभग तय है किन्तु जनता आज भी संसय में है कि भवन किस तरफ बनना है क्यूंकि प्रभावित स्थान के नागरिक सोच में डूबे है आखिर कुटरा में क्या हो रहा है आपको सही सटीक बता दें कि जिस स्थान में मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है उसी स्थान में 10 साल पूर्व कोसा बाड़ी के लिए पेड़ भी लग चुके थे कर्मचारी का भुगतान भी हुआ है ठेका भी हुआ है किन्तु आज उसी जमीन पर मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है क्या सरकार इतनी नासमझ है एक ही जमीन को विभिन्न कार्यों में उपयोग करें जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी करे। पहले सरकार को जवाब देना होगा और तय करना होगा कि आखिर में फैसला क्या है जनता जवाब मांगती है।
आज कुटरा में मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करके चंद लोगों ने आकर अपना कार्यक्रम किया लेकिन पत्रकार द्वारा प्रश्न पूछने और सवाल का जवाब देने सहित नाम तक बताने के लिए इंकार किया है बस इतना बताया गया है कि मेडिकल कॉलेज का टेंडर DEE VEE PROJECT PVT. LTD. KORBA को मिला है लेकिन बोर्ड लगाने और नाम बताने के लिए इंकार किया है।
CNI न्यूज़ विक्रम कुमार सूर्यवंशी की जांजगीर से रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.