चंदेरी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत, धान खरीदी व्यवस्था पर सरकार को घेरा
जांजगीर जाते समय चंदेरी स्थित गो हाइवे होटल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (पंजाब प्रभारी) माननीय भूपेश बघेल का क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से फसल की स्थिति जानी तथा धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष रूप से फीडबैक लिया।
इस अवसर पर श्री बघेल ने धान खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ खुला मज़ाक कर रही है। सोसायटी कर्मचारी अपनी जायज़ मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, मगर सरकार ने बातचीत करना जरूरी नहीं समझा। कल पूरे प्रदेश में दिखावे के लिए सिर्फ 2–5 बोरी धान खरीदकर अपनी नाकामी छिपाने का ड्रामा किया गया है।”
उन्होंने आगे कहा कि “धान खरीदी केन्द्रों में ताले लटके हैं, किसान सुबह से लाइन में खड़े होकर लौट रहे हैं, एग्रीटेक पंजीयन ठप पड़ा है, फिर भी सरकार को किसानों की पीड़ा दिखाई नहीं देती। यह सरकार खेती-किसानी से बेख़बर है और किसानों की रोज़ी-रोटी के साथ खिलवाड़ कर रही है। अगर यही हाल रहा तो किसान सड़क पर उतरने मजबूर होंगे।”
वहीं विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया ने सभी सोसायटियों की स्थिति की जानकारी देते हुए एग्रीटेक पंजीयन में आ रही समस्याओं को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जीव-जंतु बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, कुबेर यदु,मंडल अध्यक्ष हीरालाल साहू, श्यामलाल देवांगन, संतोष सोनी, अरुण यादव, अभिनव यदु, रमेश धृतलहरे, रंजीत सोनवानी, मोहन गायकवाड़, लाला वर्मा, आगेश जांगड़े, आकाश मांडले, दिनेश साहू, सोनऊ लहरे, अय्यूब खान, दशरथ चंद्राकर, हितेश साहू, इंदरमन साहू, वीरेंद्र वर्मा, प्रभू यदु, समेलाल साहू, रतिराज साहू हेमलाल साहू, साहिल मसीह सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.