Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 15, 2025

एनडीए की प्रचंड जीत पर नवापारा–हथबंद मंडल में जश्न

 एनडीए की प्रचंड जीत पर नवापारा–हथबंद मंडल में जश्न



नवापारा–हथबंद। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में नवापारा–हथबंद मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँटकर एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ दौलतराम पाल, भाजपा विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा,, भाजपा संजय वर्मा, सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ दौलतराम पाल  ने कहा कि एनडीए की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर जनता के भरोसे को दर्शाती है। बिहार की जनता ने संदेश दिया है कि विकास, स्थिरता और पारदर्शी शासन ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।भाजपा मंडल मिडिया प्रभारी प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल ने बिहार में पुनः बड़ी जीत दिलाई है। जनता ने एक बार फिर एनडीए के पक्ष में विश्वास जताकर विकास की राजनीति को चुना है।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और उत्साह संगठन की एकजुटता और मजबूती का प्रतीक रहा। सभी ने बिहार की जनता एवं एनडीए नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त कर जीत की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर  कार्यक्रम में महामंत्री ईश्वरी मारखंडे,प्रेमलता वर्मा,मंत्री लिली वर्मा,उपाध्यक्ष धनेश्वरी वर्मा, कविता वर्मा सरपंच, विधा वर्मा,मंत्री खेमराज वर्मा,कोषाध्यक्ष झाला राम वर्मा, झग्गर पाल जनपद, डोमार मारखंडे सरपंच,उपाध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद, सोसल मिडिया प्रभारी धनी राम रजक, मंडल कार्यालय प्रभारी राजकीरण महिलांग, जीतू यादव, गज्जू यादव,अखिलेश्वरी शुक्ला, मोनू समुद्र,सरपंच ढालेश्वरीनरेश अनंत, पंच संतराम धुव्र,मुलचंद टंडन, संतराम देवदास, अवधराम ध्रुव, राजेश प्रजापति,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad