आज ग्राम पंचायत कुथरौद में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में कार्यक्रम संपन्न
बलौदाबाजार जिला सिमगा जनपद पंचायत के ग्राम कुथरौद में आज जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा जी की वीरता, साहस और बलिदान को याद करते हुए जनजातीय समाज के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल रहे। अध्यक्षता डॉ मोहन वर्मा, सभापति जिला पंचायत ने की। विशिष्ट अतिथियों में सुहेला मंडल अध्यक्ष हेमन्त बघमार,उमा अनंत (जनपद सदस्य), खोमलाल साहू (जनपद सदस्य), सरपंच तारण दास अनंत,,रामकुमार साहू (मंडल उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बताया कि यह दिवस जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों और समाज के अमूल्य योगदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा आदिम जाति कल्याण मंत्रालय की स्थापना और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए उठाए जा रहे कदम देशभर में ऐतिहासिक बदलाव ला रहे हैं।सुशासन सरकार भी जनजातीय भाई-बहनों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ अब गांव-गांव तक पहुँच रहा है। कार्यक्रम का समापन ग्रामीणों द्वारा आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.