Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 11, 2025

समग्र शिक्षक फेडरेशन अंतागढ़ ब्लॉक का पूर्व को भंग कर नए गठन कर खण्ड शिक्षा अधिकारी को पदोन्नति हेतु सौंपा ज्ञापन।

 पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584


 समग्र शिक्षक फेडरेशन अंतागढ़ ब्लॉक का पूर्व को भंग कर नए गठन कर खण्ड शिक्षा अधिकारी को पदोन्नति हेतु सौंपा ज्ञापन।



अंतागढ़ कांकेर :-  छ.ग.सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन इकाई अंतागढ़ ब्लॉक में  संघ की बैठक संपन्न कर स्थानीय सहायक शिक्षक संवर्ग का सहयोग करने हेतु  सहायक शिक्षको की उपस्थिति में श्री लिलेश्वर माहवे बने सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष तत्पश्चात सभी के सहयोग से कार्यकारिणी का विस्तार हुआ,बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव, 




कार्यकारिणी विस्तार एवं पदोन्नति से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।अंतागढ़ ब्लॉक में सहायक शिक्षक द्वारा पुराने कार्यकारिणी को भंग कर नए कार्यकारिणी सर्वसम्मति के माध्यम से बना कर संघ का विस्तार किया गया ।

बैठक में जिला पर्यवेक्षक व जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश शुक्ला एवं श्री अशोक उर्वशा (कोयलीबेड़ा) की गरिमामयी उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

इसमें श्री लिलेश्वर माहवे को ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात प्रस्तावकों द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार प्रत्येक पदो पर करते हुए निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की —

ब्लॉक सचिव – श्री मुकेश अनेलिया

ब्लॉक कोषाध्यक्ष – श्रीमती कुसुम लता देवांगन

 ब्लॉक उपाध्यक्ष – श्री रोहित बघेल

 ब्लॉक उपाध्यक्ष (महिला) – श्रीमती शिप्रा चौधरी

जिला से आए प्रतिनिधि श्री उमेश शुक्ला एवं श्री अशोक उर्वशा ने अध्यक्ष माहवे एवं संपूर्ण नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं।


कार्यकारिणी विस्तार के बाद खंड शिक्षा कार्यालय जाकर खंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय ठाकुर (अंतागढ़) को  लेकर सहायक शिक्षक संवर्ग के प्राथमिक विद्यालय प्रधान पाठक पद पर और शिक्षक पद पर पदोन्नति संबंधी विषयों व सेवा पुस्तिका संधारण तथा गोपनीय चरित्रवाली का मतांकन शीघ्र कर सूची जारी करने तथा शिक्षक समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें संघ के नवीन पदाधिकारी के साथ उपस्थित रहे श्री मोनू कौशल, सतीश वर्मा, संतोष पासवान, अरुण रामटेके, शिप्रा चौधरी, कुसुम लता देवांगन, सुशीला कुलदीप, प्रीति धुर्व, सिन्हा मैडम, लचनतींन दर्रो, नन्दनी परते,साथ ही जिला प्रतिनिधि श्री उमेश शुक्ला एवं श्री अशोक कुमार उर्वशा, तथा बड़ी संख्या में अन्य शिक्षक/शिक्षिकाएँ भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad