खुटेरी में स्वच्छता अभियान संदेश के साथ प्राचार्य तिवारी जी का अभिनंदन...
खुटेरी :- ग्राम खुटेरी के विद्यालय परिसर में नव पदोन्नत प्राचार्य एन पी तिवारी जी का गरिमामय आयोजन में अभिनंदन किया गया। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटेरी के बच्चों ने दीप ज्योति, सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ प्राचार्य महोदय का स्वागत किये। संस्था के प्रभारी प्रधानपाठक पालेश्वर पटेल,प्राथमिक प्रधानपाठक डोलामणी साहू,कुमुदिनी बरिहा, अनिता बरिहा, प्रभाकिरण, भूपेंद्र सिंह ठाकुर,महेश ध्रुव अध्यक्ष, हंसराज निषाद अध्यक्ष, अभिनन्दन नाग आदि ने शाल श्रीफल मोमेंटो और भागवत गीता डायरी से तिवारी जी को सम्मानित किए। तिवारी जी ने स्वच्छता को स्वास्थ्य का आधार मानकर जीवन में अपनाने पर बल दिया।सरपंच श्रीमती सुशीला माँझी ने रामदर्शन के छात्राध्यापकों के इस अभियान को सराहा। साथ ही प्राचार्य महोदय का इस आयोजन के साथ स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामदर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन जंघोरा पिथौरा के बी. एड. प्रथम सेम. एवं डी.एल. एड. प्रथम वर्ष के छात्राध्यापकों के द्वारा
जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर जागरूकता लाने का प्रयास को अनुकरणीय बताया। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक के संग संग रामदर्शन के छात्राध्यापकों की सांस्कृतिक प्रस्तुति आकर्षक का प्रमुख केंद्र था।
इस कार्यक्रम में रामदर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन जंघोरा पिथौरा के प्राचार्य जी आर निषाद सर एवं गोविन्द भारती, अनिता ध्रुवंशी, कल्पना ध्रुवंशी, मानक लाल बारले, शांति बारले और थानेश्वर दीवान के नेतृत्व में समस्त स्टॉफ
सहित ग्राम खुटेरी के गणमान्य नागरिक शिक्षाविद चंचल सिन्हा, पूर्व सरपंच घनश्याम धाँधी, सदस्य प्रबंध समिति प्रीतम बरिहा व जीवर्धन, लेखराम, पालक रजनी पटेल भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.