Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 13, 2026

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा जी के हाथों जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल सम्मानित

 कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा जी के हाथों जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल सम्मानित



हथबंद बलौदाबाजार ऑडिटोरियम में नवविकास दृष्टि कॉन्क्लेव एवं सम्मान समारोह संपन्न आज बलौदाबाजार ऑडिटोरियम में साधना न्यूज़ मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित “बलौदाबाजार-भाटापारा नवविकास दृष्टि कॉन्क्लेव एवं सम्मान समारोह–2026 : कल, आज और कल” में हथबंद नवापारा मंडल अध्यक्ष,सिमगा जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल को उनके उल्लेखनीय जनसेवा कार्यों के लिए सील्ड भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान माननीय कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी के करकमलों से प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में सुशासन सरकार के दो वर्षों की विकास यात्रा पर सारगर्भित एवं विचारोत्तेजक चर्चा हुई, जिसमें क्षेत्रीय विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की विकास रणनीतियों पर प्रकाश डाला गया।इस गरिमामयी अवसर पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सनम जांगड़े जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक जैन जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया और जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान के माध्यम से प्रेरणादायी संदेश दिया।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad