बसना से बस्तर तक क्रांति! ₹10 हजार करोड़ कृषक उन्नति से किसान मालिक बनेगा, विरोधी बस रोएंगे — अजय डड़सेना
छत्तीसगढ़ सरकार के ‘संकल्प’ बजट 2026-27 पर भाजपा किसान मोर्चा प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि प्रकल्प के प्रदेश सह-संयोजक अजय डड़सेना ने करारा हमला बोला: “यह बजट उन सियासी लुटेरों का काला चिट्ठा है, जो सालों से किसानों को झूठे वादों और कागजी सपनों पर ठगते रहे! ₹1.72 लाख करोड़ का यह बजट अब ठोस परिणामों का हथियार है—किसान मजबूर नहीं, असली मालिक बनेगा!”
डड़सेना ने तीखा वार किया: “कृषक उन्नति योजना पर ₹10,000 करोड़, कृषि पंपों पर बिजली सब्सिडी के लिए ₹5,500 करोड़, भूमिहीन व जनजातीय कृषि परिवारों के लिए ₹600 करोड़, गन्ना किसानों को ₹60 करोड़ बोनस, ब्याज मुक्त कर्ज—ये आंकड़े विरोधियों की किसान-विरोधी राजनीति को चीरते हैं! सिंचाई पर भारी निवेश से लाखों हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को पानी मिलेगा, बिचौलिए भागेंगे और किसान अपनी उपज का सही दाम पाकर मजबूत बनेगा!”
तेज तंज कसते हुए बोले: “भाजपा सरकार ने किसान को वोट बैंक नहीं—राष्ट्र की रीढ़ माना है। जो लोग किसानों के नाम पर राजनीति की रोटियां सेंकते रहे, यह बजट उनका आईना है। अब वादे नहीं—परिणाम बोलेंगे, और विरोधी बस रोते रहेंगे!”
अंत में डड़सेना ने कहा: “यह बजट बसना से बस्तर तक क्रांतिकारी बदलाव लाएगा—किसान मजबूत बनेगा, गांव समृद्ध होगा और छत्तीसगढ़ कृषि क्षेत्र में देश का सिरमौर बनेगा। विरोधी रोएं, क्योंकि अब उनकी नकारात्मक राजनीति हमेशा के लिए दफन हो गई!”
“किसान की ताकत बनेगा, गांव समृद्ध होगा, विरोधी अप्रासंगिक! जय किसान, जय छत्तीसगढ़!


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.