Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 24, 2026

पति ने दोस्त के साथ मिलकर की पत्नि की हत्या अंधे कत्ल की गुत्थी 48 घंटे में सुलझाया अंधे कत्ल के मामले में साइबर सेल एवं थाना डोंगरगढ़ पुलिस को मिली सफलता। ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा में मिली थी एक अज्ञात महिला की लाश। पत्थर से महिला के सिर को कुचलकर पहचान छिपाने की कोशिस कर की गई हत्या। महिला के पति द्वारा अपने एक साथी के साथ मिलकर दिया गया घटना को अंजाम।

 राजनांदगांव

 

पति ने दोस्त के साथ मिलकर की पत्नि की हत्या 



अंधे कत्ल की गुत्थी 48 घंटे में सुलझाया

 

अंधे कत्ल के मामले में साइबर सेल एवं थाना डोंगरगढ़ पुलिस को मिली सफलता। 


ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा में मिली थी एक अज्ञात महिला की लाश।


पत्थर से महिला के सिर को कुचलकर पहचान छिपाने की कोशिस कर की गई हत्या।


महिला के पति द्वारा अपने एक साथी के साथ मिलकर दिया गया घटना को अंजाम।


महिला के चरित्र पर संदेह कर की गई हत्या।


मृतिक की पति सुनील वंजारी ही निकला मुख्य आरोपी।


हत्या में संलिप्त सह-आरोपी एवं साक्ष्य छुपाने में सहयोग करने वाले अन्य 02 आरोपी भी गिरफ्तार।


मृतिका का नाम पुर्णिमा नेताम पति सुनील वंजारी उम्र 35 वर्ष निवासी रविदास नगर, राजनांदगांव ।


आरोपीः-(01) सुनील वंजारी पिता स्व. रमाधन वंजारी उम्र 45 वर्ष निवासी दल्लीराजहरा जिला बालोद, हॉल पता मोतीपुर, राजनांदगांव(ओपी चिखली) (मुख्य आरोपी / मृतिका का पति)


 (02) ज्योतिष सिंह नेताम पिता स्व. सदराम नेताम उम्र  40 वर्ष निवासी छिरपानी, डोंगरगढ़,      जिला राजनांदगांव (सह-आरोपी)


(03) नीलकंठ साहू पिता स्व. भुनेश्वर साहू उम्र 71 वर्ष निवासी ग्राम मोहंदीपार, थाना अर्जुन्दा,  जिला बालोद (छ.ग.) (साक्ष्य छुपाने में सहयोगी)


 विवरण:-दिनांक 22-02-2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भैंसरा, बाबा आम बगीचा में नदी के पास एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 35-40 वर्ष की किसी अज्ञात आरोपी द्वारा पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 103(1) 61 (2), 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना क्रम की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई जिस पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक एवं श्री अलेक्जेंडर किरो उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के गंभीरता को देखते हुये टीम बनाकर जिसमें थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल एवं साइबर सेल निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में थाना डोंगरगढ़ स्टाफ एवं साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल अज्ञात मृतक के संबंध में हरसंभव पतासाजी प्रारंभ की गई। पतासाजी के दौरान मृतिका की पहचान पुर्णिमा  नेताम पति सुनील कुमार नेताम उम्र 35 वर्ष निवासी रविदास नगर/मायका ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ राजनांदगांव के रूप में की गई।

 तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पतासाजी के संबंध में उसके पति सुनील नेताम के संबंध में जानकारी एवं पूछताछ किया गया तो पता चला की घर पर नही है घटना के बाद से ही उसका मोबाईल बंद है। संदेह के आधार पर सुनील वंजारी की पतासाजी किया गया तो पता चला की मूलतः दल्लीराजहरा की रहने वाला है। एक पुलिस टीम वहा भेजने पर चला की वहा से भी फरार है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की पतासाजी हेतु लगातार बालोद जिला व राजनांदगांव जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान चलाया, संभावित स्थानों पर दबिस दी गई। कडी मेहनत एवं तकनीकी सहयोग से पुलिस टीम को आरोपी की उपस्थिति डोंगरगांव में होने की जानकारी मिली जिस पर साइबर सेल व थाना डोंगरगढ़ टीम को डोंगरगांव भेजकर आरोपी सुनील को घेराबंदी कर पकड़ा एवं पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया साथ में सहयोगी ज्योतिष नेताम भी था। घटना करने के बाद सुनिल अपने खून लगे कपडे को साक्ष्य छुपाने के लिये दोस्त नीलकंठ साहू को जलाने के लिये देने की बात बताये। दिनांक 21-02-2026 की शाम को पत्नी को ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा ले जाकर पत्थर से सिर पर प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से खून से सने कपड़ों को नीलकंठ साहू को देकर नष्ट करा दिया। आरोपी सुनील कुमार नेताम, ज्योतिष सिंह नेताम एवं नीलकंठ साहू के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर तीनों आरोपियों को आज दिनांक 24-02-2026 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार, थाना डोंगरगढ़ से उप निरीक्षक रोहित खुटे, सहायक उप निरीक्षक अनिल गहिने, प्रधान आरक्षक रूपेश देवांगन, आरक्षक किशन कुमार चंद्रा, नरेंद्र प्रजापति, मिलन, अशोक यादव, युगेंद्र देशमुख, अविलेश, लीलाधर एवं थाना साइबर से उनि0 नरेश बंजारे, सउनि. द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्र0आर0 अनित शुक्ला, बसंत राव, आर0 प्रख्यात जैन, मनिष वर्मा, परिवेश वर्मा, पुनेश्वर साहू, हरिश ठाकुर, जीवन ठाकुर, अमित सोनी, धीरज डडसेना, हेमंत साहू, आदित्य सिंह, ओमराज साहू का विशेष योगदान रहा।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad