नैमीषारण्य धाम में भागवत कथा के चौथे दिवस धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव ।
सीतापुर -नैमीषारण्य धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रृद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ।
कथा वाचिका सुश्री प्रज्ञा देवी जी के मुखारविंद से जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म की पावन कथा का वर्णन हुआ पूरा परिसर भक्तिमय हो गया ।
कृष्ण जन्म की शुभ बेला पर, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की,भजन की मधुर धुन गूंज उठी,जिस पर श्रृद्धालु झूमते और नृत्य करते दिखे,भक्तों ने पुष्प वर्षा कर भगवान कृष्ण प्राकट्य का उत्सव मनाया ।वातावरण जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा । सुश्री प्रज्ञा देवी ने कृष्ण जन्म की महिमा बताते हुए कहा कि भगवान का अवतार अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए हुआ, उन्होंने भक्तों को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, करुणा और सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.