Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, February 1, 2026

शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में भव्य वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न विधायक कविता प्राण लहरें ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, छात्र प्रतीक्षालय निर्माण की घोषणा

 शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में भव्य वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न



विधायक कविता प्राण लहरें ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, छात्र प्रतीक्षालय निर्माण की घोषणा


बिलाईगढ़।

शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय, बिलाईगढ़ में 31 जनवरी 2026 को वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरें रहीं, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमाकांत मिश्रा ने की।



कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कविता प्राण लहरें द्वारा सरस्वती माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं शहीद वीर नारायण सिंह जी की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सुस्वागतम् गीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।




 छत्तीसगढ़ राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ पर छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


समारोह के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि विधायक कविता प्राण लहरें के करकमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।




 अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. उमाकांत मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय की स्थापना को 35 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, किंतु अब तक स्नातकोत्तर कक्षाओं की शुरुआत नहीं हो सकी है। 



उन्होंने बताया कि यहां के विद्यार्थी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में स्नातकोत्तर शिक्षा की शुरुआत अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विधायक महोदया से शासन स्तर पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रारंभ कराने की मांग रखने का अनुरोध किया।


मुख्य अतिथि विधायक कविता प्राण लहरें ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस, वन, पायलट जैसे कई विभागों में वर्दी पहचान बनती है, लेकिन उस वर्दी के योग्य बनने की नींव शिक्षा ही रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि चाहे वे एसडीएम, कलेक्टर या मंत्री बनें, लेकिन अपने गुरुजनों का सम्मान कभी न भूलें।


विधायक महोदया ने विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार की मांग पर महाविद्यालय परिसर के सामने विद्यार्थी प्रतीक्षालय निर्माण की घोषणा करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास की सशक्त आधारशिला है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता रामनारायण भट्ट, जगदीश पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर भट्ट, कांग्रेस नेता बलराम देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, बिलाईगढ़ साहू समाज अध्यक्ष रामनारायण साहू, सुनीता विक्रम कोसले सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का समापन उत्साह, सम्मान और प्रेरणादायी संदेशों के साथ हुआ, जिससे विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad