Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 5, 2026

सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में ‘सुर-संध्या’ थीम पर भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विद्यार्थियों को मिला सम्मान

 सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में ‘सुर-संध्या’ थीम पर भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न



सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विद्यार्थियों को मिला सम्मान


बिलाईगढ़।

सागर पब्लिक स्कूल, बिलाईगढ़ में आज ‘सुर-संध्या’ थीम पर वार्षिकोत्सव का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक गरिमा से भर दिया।




कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. ओ.एन. जायसवाल जी, डॉ. एम.डी. जायसवाल मैडम जी, डायरेक्टर दक्ष हॉस्पिटल बिलाईगढ़ श्री आर.के. अग्रवाल जी, संरक्षक व्यापारी संघ बिलाईगढ़, श्री लकेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, श्री आशीष भट्ट अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रेरणास्रोत संरक्षक श्री रामसागर डनसेना जी एवं श्रीमती लक्ष्मीन डनसेना जी, विद्यालय संचालक श्री दीपक डनसेना जी, प्राचार्य श्री प्रकाश डनसेना जी, पार्षद श्री उमाशंकर देवांगन जी, श्री सुभाष डनसेना जी तथा पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी ने विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ देते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। देशभक्ति गीत, रामायण एवं महाभारत आधारित नृत्य-नाट्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, आज़ादी के महत्व पर आधारित नृत्य, नाटक, साउथ इंडियन, संबलपुरी एवं पंजाबी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा वर्ष 2016-17 के पास-आउट छात्र डॉ. राजकुमार साहू (वर्तमान में जिला कोरबा में पदस्थ), मिथिलेश लहरे (विधायक बिलाईगढ़ के पीआरओ) एवं प्रदीप देवांगन (प्रेस रिपोर्टर) को सम्मानित किया गया, जो इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर आज विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे हैं।

कार्यक्रम में कक्षा 12वीं की छात्रा कु. चंद्रलता यादव को “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2025” तथा नूतन अमलीवर को “स्टूडेंट ऑफ स्कूल” सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. ओ.एन. जायसवाल एवं डॉ. एम.डी. जायसवाल, डायरेक्टर दक्ष हॉस्पिटल बिलाईगढ़ द्वारा क्रमशः 3100 रुपये एवं 5100 रुपये नगद पुरस्कार की घोषणा की गई। विद्यालय परिवार द्वारा सभी 12वीं के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सागर शाला परिवार के श्री पूरन लाल रात्रे जी, श्री परदेशी लाल सोनकर जी, सुश्री सीमा बर्मन जी, सुश्री उत्तरा जांगड़े जी, पूजा देवांगन जी, मुस्कान रात्रे जी, ममता कहार जी, नीतू साहू जी, निशा साहू जी, मधुलिका साहू जी, निशा केवट जी, लतिका जी, परमेश्वरी पटेल जी, नरेन्द्र पटेल जी, देवेन्द्र चौधरी जी, हेमन्त यादव जी एवं भारती शरण साहू जी का विशेष योगदान रहा।

अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा सागर हायर सेकेंडरी स्कूल भटगांव, द्रोणा पब्लिक स्कूल पिथौरा, द्रोणा पब्लिक स्कूल बया के समस्त स्टाफ, अभिभावकों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad