श्री शबरी माता माघ पूर्णिमा मेला महोत्सव में बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने की सहभागिता
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
बसना।ग्राम सिंघनपुर में आयोजित श्री श्री श्री शबरी माता माघ पूर्णिमा मेला महोत्सव में बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर सवरा समाज के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान *बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव* ने आयोजन की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि मेला महोत्सव की व्यवस्था बहुत अच्छी है, जो समाज की एकजुटता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाती है। उन्होंने शबरी माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मुख्य रूप महामंत्री दीपक शर्मा जी, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू जी, मंत्री अरुण सोनकार जी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हेमप्रकाश साव जी,सोशल मीडिया प्रभारी आयुष अग्रवाल जी, अरूण साहू जी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.