Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 6, 2026

​बसना महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ​छात्रों ने पोस्टर, रंगोली और नारों के जरिए दिया सामाजिक भ्रांतियों को मिटाने का संदेश

 ​बसना महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन



​छात्रों ने पोस्टर, रंगोली और नारों के जरिए दिया सामाजिक भ्रांतियों को मिटाने का संदेश


​बसना। बसना के स्वर्गीय श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय में आयोजित रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहाँ कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. साव के मार्गदर्शन में रेड रिबन क्लब की प्रभारी गीतिका प्रधान के तत्वाधान में एड्स जागरूकता विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।




 इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के माध्यम से समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और जागरूकता का प्रसार करना था।


​जागरूकता ही बचाव: कार्यक्रम का मुख्य संदेश


​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी ने एचआईवी एवं एड्स के कारणों, संक्रमण के प्रसार और रोकथाम के उपायों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पीड़ित व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता रखना और वैज्ञानिक तथ्यों को समझना ही इस बीमारी से लड़ने का सही तरीका है। छात्रों ने अपने पोस्टर और नारों के माध्यम से "जागरूकता ही बचाव" और "सुरक्षित व्यवहार" जैसे प्रभावी संदेश साझा किए।


​प्रतियोगिताओं के परिणाम

​आयोजन के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे: पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रीति देवांगन बी.एस.सी. तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पूर्वी नायक बी.एस.सी.सेकंड सेमेस्टर, डलेश्वरी साव एम.एस.सी.चतुर्थ सेमेस्टर, तृतीय कविता जगत बी.एस.सी. तृतीय वर्ष रहे।  नारा लेखन में प्रथम स्थान गायत्री प्रधान बी.एस.सी. तृतीय वर्ष , द्वितीय स्थान प्रीति देवांगन बी.एस.सी.तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान पायल केवर्त, बी.एस.सी. सेकंड सेमेस्टर, कल्याणी राजपूत बी.एस.सी.चतुर्थ सेमेस्टर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा पटेल बी.एस.सी.फाइनल, द्वितीय स्थान चिराग राजपूत बीकॉम सेकंड सेमेस्टर, गरिमा प्रधान बी.एस.सी.फाइनल, तृतीय गायत्री प्रधान बी.एस.सी.तृतीय वर्ष, गिरजा पटेल बी.एस.सी.तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad