टैगोर शिशु निकेतन स्कूल बिलाईगढ़ में ऐतिहासिक व भव्य वार्षिक उत्सव संपन्न
छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और लोककला का सजीव उत्सव बना कार्यक्रम
बिलाईगढ़।
दिनांक 31 जनवरी 2026 को टैगोर शिशु निकेतन स्कूल, बिलाईगढ़ में आयोजित वार्षिक उत्सव शिक्षा, संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम बनकर उभरा। यह आयोजन न केवल विद्यालय बल्कि पूरे नगर के लिए एक यादगार और ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ,
जहां छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं का मनोहारी प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्री दामोदर प्रसाद दुबे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नरेश देवांगन जी (पार्षद), श्रीमती कीर्ति राजेश शर्मा (पार्षद) एवं श्री तेरस देवांगन जी उपस्थित रहे। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
वार्षिक उत्सव में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत, सुवा नृत्य, गरबा, देशभक्ति गीतों एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर प्रस्तुत हर कार्यक्रम में बच्चों की मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा स्पष्ट रूप से झलकती रही।
विशेष रूप से छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य और पारंपरिक वेशभूषा ने दर्शकों का मन मोह लिया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा और दर्शक देर तक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकगण, नगर के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री दामोदर प्रसाद दुबे जी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे बच्चों में संस्कृति, संस्कार और आत्मविश्वास का विकास होता है। विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी अतिथियों, पालकगणों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संपूर्ण आयोजन सफल, अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी रहा, जिसने टैगोर शिशु निकेतन स्कूल की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.