Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 3, 2026

पथरला वितरण केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन

 पथरला वितरण केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


बसना।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड पथरला वितरण केन्द्र द्वारा राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 03.02.2026 को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन श्री अभिमन्यु प्रधान मंडल अध्यक्ष भाजपा के मुख्य आतिथ्य और श्री निराकार प्रधान जनपद सदस्य पथरला, श्री सुभाष बंजारा महामंत्री भाजपा, श्री ताराचंद प्रधान सदस्य भाजपा, श्री भरतलाल चौधरी सरपंच ग्राम पंचायत पथरला, श्री मालिकराम रौतिया सरपंच ग्राम पंचायत बैतारी, विशिष्ठ अतिथि की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कंपनी की अब तक की उपलब्धियों, विद्युत सेवा के विस्तार और उपभोक्ताओं के सहभागिता को भी विशेष रूप से सराहा गया।


महोत्सव के दौरान बी.पी.एल. कनेक्शन के मानक अनुरूप खपत वाले उपभोक्ताओं, दो साल से नियमित भुगतान करने वाले घरेलू गैर-घरेलू और कृषक उपभोक्ता तथा पी.एम.सूर्य घर योजना के प्रथम पांच पांच लाभार्थी को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विद्युत के क्षेत्र में किये जा रहे नित नये प्रगति की प्रशंसा करते हुए वर्तमान में शासन द्वारा पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापना हेतु दी जा रही सब्सिडी का लाभ अधिकाधिक संख्या में लेने हेतु आम जनता से आह्वान किया तथा विद्युत क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों के विद्युत सेवा के निरंतर प्रयासों को सराहा गया। इस अवसर पर विद्युत विभाग उपसंभाग भवंरपुर के सहायक अभियंता श्री आर. के. बारीक ने कृषक जीवन ज्योति योजना, एकल बत्ती योजना, पी.एम.सूर्य घरबर मुफ्त बिजली योजना एवं विभाग द्वारा उपभोक्ता समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु लांच किये गये मोर बिजली मोबाईल एप्प के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।


महोत्सव के दौरान कंपनी के विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत पहुंच, स्मार्ट मीटर संबंधी नई तकनीकों की जानकारी दी गई, कार्यक्रम में मंच संचालन श्री मनोज पटेल, डाटा एंट्री आपरेटर द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन श्री ठनेक सिंह कनिष्ठ अभियंता पथरला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता श्री दुलेश्वर दीवान वितरण केंद्र पिरदा, ला. सहायक श्री संतोष बंछोर, प्रेम बंजारे, मकरध्वज सिदार, ओम प्रकाश पटेल, श्री अक्षय साहू, धनेश यादव, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ता तथा आम नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad