अरविन्द तिवारी ने दिया मीडिया प्रभारी के पद से इस्तीफा
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - राजधानी में पूज्य महाराज श्री द्वारा संचालित श्री सुदर्शन संस्थानम के मीडिया प्रभारी अरविन्द तिवारी ने आज स्वेच्छा से अपने मीडिया प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महाराजश्री द्वारा संस्थापित संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारीगण मेरे द्वारा समाचार एवं संदेशों को समाचार पत्रों के माध्यम से किये जा रहे प्रसारण से संतुष्ट नही है। इस कारण से मैं बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से तत्काल संगठन के मीडिया प्रभारी के पद से त्यागपत्र देता हूं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.