Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 5, 2026

वर्ल्ड कैंसर दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 वर्ल्ड कैंसर दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन



छुरिया -एसबीआई फाउंडेशन, एसबीआई एसजी ग्लोबल एवं शिखर युवा मंच के सहयोग से ग्राम - खैरबाना में ग्रामवासियों के साथ मिलकर वर्ल्ड कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संजीवनी टीम द्वारा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि कैंसर होने के प्रमुख कारणों में तंबाकू एवं शराब का सेवन, अस्वास्थ्यकर खान-पान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, प्रदूषण तथा समय पर स्वास्थ्य जांच न कराना शामिल हैं। साथ ही कैंसर के सामान्य लक्षणों जैसे लंबे समय तक रहने वाली गांठ, असामान्य रक्तस्राव, वजन का अचानक कम होना, लगातार खांसी या दर्द आदि के बारे में जानकारी दी गई।

संजीवनी टीम द्वारा यह भी बताया गया कि कैंसर का समय पर पता लगने पर इसका इलाज संभव है। उपचार के विभिन्न तरीकों जैसे सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी एवं दवाइयों के माध्यम से उपचार के बारे में ग्रामीणों को सरल भाषा में समझाया गया। इसके साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, नशामुक्त जीवनशैली एवं जागरूकता को कैंसर से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय के रूप में बताया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं लोगों को समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना रहा। ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई एवं इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की।


सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad