Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 27, 2026

हेलिपैड निर्माण के विरोध में छात्र संगठन ने खोला मोर्चा, छात्रों ने दिया तहसीलदार को ज्ञापन । दंतेवाड़ा जिले के किरन्दुल मे शासकीय महाविद्यालय में बिना अनुमति हेलिपैड निर्माण मामले ने पकड़ा तूल, छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा ।

 ब्रेकिंग किरंदुल

लोकेशन छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा

रिपोर्टर. असीम पाल दंतेवाड़ा


हेलिपैड निर्माण के विरोध में छात्र संगठन ने खोला मोर्चा, छात्रों ने दिया तहसीलदार को ज्ञापन ।



दंतेवाड़ा जिले के किरन्दुल मे शासकीय महाविद्यालय में बिना अनुमति हेलिपैड निर्माण मामले ने पकड़ा तूल, छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा ।


छात्रों ने जताया विरोध,हफ्ता भर में अगर निर्माण नही रोका गया तो मैदान बचाने कॉलेज छात्र स्वयं तोड़ेंगे हेलिपैड ।


किरन्दुल शासकीय अरविंद महाविद्यालय के अधिकार क्षेत्रान्तर्गत स्थित मैदान में जिला प्रशासन द्वारा करवाये जा रहे हेलिपैड निर्माण के विरोध में दो दिनों से कॉलेज छात्र एवं एनएसयूआई छात्र संगठन ने कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था ।




 विगत दो दिनों से चल रही गहमागहमी के बाद आज जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामले का निपटारा किया गया । एनएसयूआई के नेतृत्व में छात्रों ने बीते दिन आपत्ति दर्ज करवाते हुए कॉलेज के प्राचार्य से सवाल किए थे कि किसकी अनुमति से यह कॉलेज मैदान हेलिपैड निर्माण के लिए दिया गया । जिस पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओ में कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि अरविंद महाविद्यालय के एकमात्र मैदान मे बिना कॉलेज प्रबंधन से अनुमति प्रमाण पत्र लिये यह हेलिपैड निर्माण गलत है । 


अरविंद महाविद्यालय के छात्रों ने कहा कि अगर कॉलेज में कुछ निर्माण ही करवाना है तो हमे स्वच्छ जल, साफ शौचालय, कॉलेज के लिए छात्रावास और बाउंडरी वाल दिए जाएं जिसकी कॉलेज परिसर में सख्त जरूरत है जबकि इस हेलिपैड निर्माण से हमे हमारे ग्राउंड से भी हाँथ धोना पड़ेगा । छात्रों ने कहा कि यह एकमात्र मैदान जहाँ पर हमारा वार्षिक महोत्सव एवं खेल - कार्यक्रम होता है और यहां पर भी अगर हेलीपेड बन जायेगा तो हम कहा जाएंगे । छात्रों ने आगे कहा कि अगर हफ्ता भर में यह निर्माण बंद कर मैदान को यथावत नही किया गया तो वे सभी स्वयं मिलकर इस इस हेलिपैड को तोड़ेंगे । इस विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई कार्यकर्ता के तरफ से राकेश मंडावी, वेदांत पाण्डेय, त्रिशांक ठाकुर, कविश कर्मा, ऋषभ साहू, आयुष, अभिषेक सिंह, वरुण ठाकुर, जय रेड्डी, हेमलाल एवं अन्य कार्यकर्ता सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद थी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad