Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 27, 2026

भांसी पुलिस ने चलाया सायबर जागरूकता अभियान दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत बडेकमेली में 12 नार खेलकूद कार्यक्रम में 12 नार से आए हुए ग्रामीणों को सायबर अपराध की जानकारी दी

 ब्रेकिंग बडेकमेली

लोकेशन छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा

संवाददाता. असीम पाल ब्यूरो

                 दंतेवाड़ा

दिनांक: 27.02.2026


भांसी पुलिस ने चलाया सायबर जागरूकता अभियान 



दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत बडेकमेली में 12 नार खेलकूद कार्यक्रम में 12 नार से आए हुए ग्रामीणों को सायबर अपराध की जानकारी दी

 


पुलिस अधीक्षक  गौरव राय भा.पु.से. के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन के ‍मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनु0 अधिकारी कमलजीत पाटले, सायबर नोडल अधिकारी  गौरव सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिला दन्तेवाड़ा में सायबर संगवारी कार्यक्रम के माध्यम से सायबार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 27.02.2026 को भांसी थाना प्रभारी प्रदीप बिसेन के नेतृत्व में थाना भांसी पुलिस की टीम के द्वारा 12 नार खेलकूद प्रतियोगिता में आये जनप्रतिनिधियों,ग्रामिणों और खिलाड़ियों को ग्राम कमेली के खेल मैदान में  सायबर फ्राड के बारे में जानकारी दी गई, जिसमे सायबर ठगी करने के नये-नये तरीकों , उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया गया। साथ ही साथ अनजाने में यदि कोई सायबर फ्राड का शिकार हो जाये तो उसे क्या करना चाहिये इसके संबंध में भी बताया गया। सायबर संगवारी कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में सायबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाना, सुरक्षित इंटरनेट का इस्तेमाल करना एवं सुरक्षित डिजिटल आदतें अपनाते हुये लोगों को सशक्त बनाना है जिससे आम नागरिक सायबर अपराधों से सुरक्षित रहते हुये डिजिटल तकनीकों का बिना किसी चिंता एवं वित्तीय नुकसान के लाभ ले सके। 


उक्त कार्यक्रम में 12 नार के समस्त सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम से ग्रामीण में पुलिस का विश्वास बढ़ाया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad