सागौन लकड़ी चोरी करने के पांच आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर जंगल से सागौन लकड़ी को काटकर पीकअप में भरकर जांजगीर जिला ले जा रहे पांच आरोपियों को थाना सीपत पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया समूह से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार कल रात्रि सूचना मिला कि ग्राम जेवरा जगंल से कुछ व्यक्तियों के द्वारा जंगल में लगे सागौन लकड़ी को काटकर पीकअप में भरकर चोरी कर ले जाया जा रहा है। सूचना तस्दीक हेतु थाना सीपत से टीम गठित कर रेड कार्यवाही करने भेजा गया। जहां एक पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 11 एबी 0612 में पन्नी ढका मिला , जिसे रोकवाकर जांच करने पर उसमें 16 नग सागौन लकड़ी के साथ आरोपी रामचंद कुर्रे , संतोष कुमार , जय सिंह ओगरे , लिल्लू राम पटेल , रघुवीर सिंह के साथ पकड़ा गया। आरोपी गणो से 16 नग सागौन लकड़ी कीमती 65827 रूपये , एक लकड़ी काटने का डीजल आरा मशीन मय ब्लेड एवं एक पीकअप वाहन कुल कीमती 2,21,827 रूपये को जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध सागौन लकडी चोरी करते पाये जाने से थाना सीपत पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
जप्त संपत्ति
सोलह नग सागौन का लट्ठा कीमती 65827 रूपये , डीजल आरा मशीन एवं ब्लेड कीमती 6000 रूपये और पिकअप वाहन क्रमांक सीजी -11 एबी - 0612 कीमती 1,50,000 रूपये।
गिरफ्तार आरोपीगण -
रामचंद कुर्रे पिता मदन लाल कुर्रे उम्र 41 वर्ष निवासी - बिरगहनी , थाना - बलौदा , संतोष कुमार पिता घासीराम उम्र 50 वर्ष निवासी - बिरगहनी , थाना - बलौदा , जय सिंह ओगरे पिता धनाराम ओगरे उम्र 62 वर्ष निवासी - ठरगा बहरा , थाना - बलौदा , लिल्लू राम पटेल पिता कुंज राम पटेल उम्र 56 वर्ष निवासी - महुदा , थाना - बलौदा और रघुवीर सिंह मरावी पिता सुमेर सिंह मरावी उम्र 40 वर्ष निवासी - महुदा , थाना - बलौदा , जिला - जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.