शासकीय उच्च प्राथमिक शाला भुथिया में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
सरायपाली : विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमान टी सी पटेल व विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्रीमान देवानंद नायक के मार्गदर्शन में संकुल केंद्र सेमलिया का संकुल स्तरीय
टीएलएम मेला का आयोजन 31 जनवरी शनिवार को शासकीय उच्च प्राथमिक शाला भुथिया में किया गया।जिसका शुभारंभ संकुल प्रभारी श्री विक्रम यादव और संकुल समन्वयक श्री कौशल कुमार प्रधान द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में संकुल केंद्र सेमलिया के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मुंडपहार, शासकीय प्राथमिक शाला सेमलिया, शासकीय प्राथमिक शाला कुंडापाली, शासकीय प्राथमिक शाला भुथिया, शासकीय प्राथमिक शाला
जंगलबेढ़ा,शासकीय प्राथमिक शाला राजाडीह, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला सेमलिया, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला भुथिया और शासकीय उच्च प्राथमिक शाला जंगलबेढ़ा के शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही। संकुल स्तरीय इस प्रदर्शनी में शिक्षकों द्वारा NEP 2020 एवं निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान से संबंधित अवधारणा पर आधारित सहायक शिक्षण सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संकुल प्रभारी श्री विक्रम यादव जी ने अपने उद्बोधन में सहायक शिक्षण अधिगम सामग्री की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने शिक्षकों द्वारा बनाये गए सहायक शिक्षण सामग्रीयों की प्रसंशा करते हुए कहा कि इन शिक्षण सामग्रीयों से बच्चों में समझ विकसित करने के लिए मदद मिलेगी। इस प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण जिला स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हुए नावाचारी शिक्षा पर आधारित साइंस के मॉडल थे।संकुल समन्वयक श्री कौशल कुमार प्रधान ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों की मेहनत व समर्पण, TLM की उपयोगिता और आधुनिक नावाचारी शिक्षा पर जोर दिया।
निर्णायक मण्डल में मुख्य निर्णायक - श्री विक्रम यादव और सहायक निर्णायक - श्रीमती गुलापिनी भोई, श्री लोकनाथ प्रधान और श्री भगवान साहू जी थे। निर्णयक मण्डल द्वारा शास प्रा शाला जंगलबेढा और शास उच्च प्रा शाला भुथिया का चयन विकासखंड स्तरीय TLM मेला के लिए किया गया।
कार्यक्रम के अंत में शासकीय उच्च प्रा शाला भुथिया के प्रधान पाठक श्री निर्मल प्रधान द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.