हत्याहरण -भगवान श्रीराम ने ब्रम्हदोष के निवृति के लिए इसी तीर्थ में स्नान किया था, तभी से इस स्थान का नाम हत्याहरण पडा़ ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। हरदोई -उ.प्र. के हरदोई जनपद में स्थित हत्याहरण मंदिर धार्मिक आस्था और पौराणिक मान्यताओं का प्रमुख केंद्र है,
मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम ने रावण वध के पश्चात उत्पन्न ब्रम्हदोष से मुक्ति के लिए इस पवित्र स्थल पर स्नान किया था, तभी से यह स्थान हत्याहरण तीर्थ के नाम से विख्यात है ।
मंदिर परिसर में स्थित कुंड अत्यंत पवित्र माना जाता है। श्रृद्धालुओं की आस्था है कि कुंड के जल में स्नान और आचमन करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
यहां श्रृद्धालु भगवान श्रीराम का स्मरण करते हैं और अपने जीवन के कल्याण की कामना करते हैं।
विशेष पर्वों एवं धार्मिक अवसर पर यहां श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.