सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा के टाउन हॉल में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन के अंतर्गत जन संवाद का कार्यक्रम
महासमुंद जिले के पिथौरा नगर में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन के अंतर्गत स्थानीय संस्कृतिक भवन में एक दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सिन्हा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण आयोजन संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। अतिथियों का स्वागत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ डॉ. तारा अग्रवाल ने क्षेत्र की प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बताया
स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की नींव है। शासन की स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए जनसंवाद जैसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं बताया गया।इस मौके पर ब्लॉक के मितानिन स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी आंगनवाड़ी के महिलाएं सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.