Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 5, 2026

ईशान नायक ने क्लैट परीक्षा में छग ओबीसी वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

 ईशान नायक ने क्लैट परीक्षा में छग ओबीसी वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


​रायगढ़ - शिक्षा के क्षेत्र में रायगढ़ जिले के ग्राम नवापली (बरमकेला) के होनहार छात्र ईशान नायक ने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुये राष्ट्रीय स्तर की विधि प्रवेश परीक्षा (CLAT 2026) में ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायगढ़ में स्कूल कैप्टन की जिम्मेदारी निभा रहे ईशान ने अपने पहले ही प्रयास में यह कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की और ऑल इंडिया ओबीसी रैंक 326 हासिल की है। विशेष गौरव की बात यह है कि ईशान ने छत्तीसगढ़ ओबीसी कैटेगरी में प्रथम स्थान (Rank 1) प्राप्त कर पूरे प्रदेश और अपने पैतृक गांव नवापली का नाम रोशन किया है। ​इनकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2636 रही है , जिसके आधार पर उन्हें देश के शीर्ष विधि संस्थानों में शुमार हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU), रायपुर में प्रवेश मिला है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिये ईशान को दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Physics Wallah (PW) द्वारा सम्मानित किया गया है। ​अपनी इस सफलता का श्रेय ईशान ने अपने माता-पिता श्रीमती रंजीता नायक एवं यशवंत कुमार नायक , अपने मार्गदर्शक भाई दीपक नायक और अपने गुरु पवन अग्रवाल को दिया है। ईशान ने बताया कि उनके भाई की प्रेरणा और माता-पिता के निरंतर सहयोग से ही उन्होंने अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है। ईशान की इस उपलब्धि से ना केवल उनके परिवार और विद्यालय , बल्कि पूरे नवापली और रायगढ़ क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad