आपरेशन निश्चय के तहत् अवैध शराब परिवहन/विक्रय पर तिल्दा पुलिस की कार्यवाही
जप्त सामाग्री - (1) 35 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब कीमती करीब 3500/रू
(2) शराब बिक्री नगदी रकम 600/रू
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >
तिल्दा नेवरा = थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को विश्वस्त मुखबिरो से सूचना प्राप्त हुई कि तिल्दा जोता रोड छोटे से तालाब किनारे में काफी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है जिस पर तत्काल थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये रेड कार्यवाही कर आरोपी संतोष वर्मा उर्फ गोदे को 35 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब व बिक्री रकम 600/रू को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तारी पश्चात् माननीय न्यायालय में पेश किया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर महोदय श्वेता सिन्हा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय(विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा आॅपरेशन ‘‘निश्चय‘‘ के तहत् प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश के परिपालन में निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक बी0एल0 देवांगन व पेट्रोलिंग स्टाफ के द्वारा सफल कार्यवाही किया गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.