Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 25, 2026

पत्रकार संघ बेलगहना द्वारा तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

 पत्रकार संघ बेलगहना द्वारा तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन



अविनाश मिश्रा की रिपोर्ट 


बेलगहना/दारसागर। खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पत्रकार संघ बेलगहना द्वारा दारसागर में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।



 यह प्रतियोगिता दारसागर स्थित हेलीपैड ग्राउंड मेंआयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र की कई टीमों के भाग लेने की संभावना है।



आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 फरवरी 2026 को किया जाएगा, जबकि समापन 1 मार्च 2026 को होगा। प्रतिदिन खेल का प्रारंभ शाम 5 बजे से किया जाएगा।



 प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीमों से 501 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।

इस आयोजन में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। 



प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31,001 रुपये एवं कप, द्वितीय स्थान को 21,001 रुपये एवं कप, तृतीय स्थान को 11,001 रुपये एवं कप तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 3,001 रुपये एवं कप प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी पुरस्कार रखे गए हैं, जिसमें मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज (दोनों के लिए 1000-1000 रुपये), बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर (दोनों के लिए 500-500 रुपये) शामिल हैं।



आयोजन समिति में प्रमुख रूप से सलीम खान, रामचंद्र गंधर्व, हेमन क्रांति, नंद नेताम सहित अन्य सदस्य शामिल हैं, जो प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। 



पत्रकार संघ बेलगहना के पदाधिकारियों में अध्यक्ष इमरान खान, सचिव मनहरण कश्यप, संरक्षक हनुमान अग्रवाल, संरक्षक गणेश कश्यप संरक्षक रवि राज रजक  कार्यकारी अध्यक्ष मजहर खान, उपाध्यक्ष जहीर जुनजानी, सहसचिव जीशान अंसारी अविनाश मिश्रा बैजनाथ पटेल शेख अजीज खान प्रमोद यादव गनपत मनु अग्रवाल मरावी मजीद अहमद जीतेन्द्र खुसरो प्रदीप शर्मा एवं अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।



आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के कई सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थानों का भी सहयोग मिल रहा है, जिनमें ब्लू डेयरी एवं स्वीट्स बेलगहना, शिवम हॉस्पिटल बेलगहना, चंद्रिका सोनी प्रबंधक, तथा अन्य स्थानीय सहयोगी शामिल हैं।



आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता पूरी तरह नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। खेल के दौरान किसी भी प्रकार की चोट या दुर्घटना की स्थिति में टीम स्वयं जिम्मेदार होगी तथा समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य रहेगा।



इस प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण अंचल में इस तरह के खेल आयोजनों से न केवल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है, बल्कि सामाजिक एकता और खेल भावना भी मजबूत होती है।



प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से इच्छुक टीमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad