पैसे की मांग कर मारपीट करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - ट्रैक्टर चालक से शराब पीने के लिये पैसे मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने के मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी कमलेश शेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया विगत दिवस 31 जनवरी को ग्राम नवागढ़ के बनाई खार में जोताई करने गये ट्रैक्टर चालक से आरोपी चेतन कोसले ने शराब पीने के लिये पैसे की मांग की। जब ट्रैक्टर चालक ने पैसे देने से इंकार किया , तो आरोपी ने ट्रैक्टर रोककर गंदी-गंदी गालियां देते हुये मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुये ट्रैक्टर चालक का मोबाइल भी फेंककर तोड़ दिया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी चेतन कोसले को पकड़ा। जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म को स्वीकार किये जाने से नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश शेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी गिरफ्तार -
चेतन कोसले उम्र 38 वर्ष निवासी - नवागढ़ , जिला - जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.