Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 6, 2026

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में राजनांदगांव की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

 राजनांदगांव 


 हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में राजनांदगांव की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।



 10 किलोमीटर दौड़ में


भगवती यादव ने 40:10.23 मिनट में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। निशा साहू ने 41:20.04 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता।





साक्षी यादव ने 43:11.45 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक हासिल किया।


उल्लेखनीय है कि तीनों खिलाड़ी एक ही कोच आर0 कामता प्रसाद यादव के प्रशिक्षण में तैयार हुई हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो कर्नाटक राज्य में आयोजित होगी। खिलाड़ी दिनांक 20 फरवरी को कर्नाटक के लिए रवाना होकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

कर्नाटक रवाना होने से पूर्व खिलाड़ियों ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक महोदया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।


राजनांदगांव पुलिस खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करती है एवं उनके सफल प्रदर्शन की शुभेच्छा प्रकट करती है।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad