Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 18, 2026

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

 रिपोर्टर रोहित वर्मा

 लोकेशन खरोरा 


विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई




खरोरा, 

18 मार्च 2026 :- रायपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार विद्यालय परिसर के 200 मीटर के दायरे में तंबाकू, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में 18 मार्च 2026 को विद्यालय प्रबंधन द्वारा आसपास के दुकानदारों की बैठक आयोजित कर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।

बैठक में दुकानदारों को अवगत कराया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू या अन्य नशीले पदार्थों का विक्रय करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हेतु प्रकरण उच्च कार्यालय को भेजा जाएगा। साथ ही प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में सीधे कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस संबंध में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, संस्था प्रमुख रजनी मिंज, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित सेन, वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन तथा सेवानिवृत्त व्याख्याता डोमार सिंह यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए इस प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जाएगी, ताकि परिसर के आसपास नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad