श्रीगौड़ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा आयोजित , हिंदू नववर्ष एवं गणगौर महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - श्रीगौड़ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा हिंदू नववर्ष एवं गणगौर महोत्सव का आयोजन वृंदावन हाल में आयोजित हुआ
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं नें सक्रिय सहभागिता दिखाई और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया ।गणगौर पूजा उत्सव से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपराओं का निर्वहन किया । इस अवसर पर समाज की महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई ।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश जी कि वंदना के साथ कि गई ,इसके साथ ही समाज की मातृशक्तियों का सम्मान किया गया । समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक एवं आकर्षक सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम उत्साह और आनंद के साथ संपन्न हुआ ।श्रीमती प्रतिमा पुजारी ने कहा समाज की समाज की सभी महिला सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने दायित्व का निर्वहन किया ,और हिन्दू नववर्ष एवं गणगौर महोत्सव की खुशियों को मिलकर साझा किया सभी को शुभकामनाएं ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.